Your Ad Here

AIR INDIA RECRUITMENT 2020

Image Source : FILE

एयर इंडिया भर्ती 2020: एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड (एयर इंडिया) ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं, वह 22 जुलाई 2020 तक या उससे पहले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस खबर में आपको नीचे इस संबंध में महत्वपूर्ण तिथियों, पद का विवरण और आवेदन करने के तरीके की जानकारी मिलेगी, पढ़िए-


एयर इंडिया भर्ती 2020: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जुलाई, 2020

एयर इंडिया भर्ती 2020: पद का विवरण

मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) - 1 पद

एयर इंडिया भर्ती 2020: आवेदन कैसे करें

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ मुख्य वित्तीय अधिकारी एलायंस एयर कार्मिक विभाग एलायंस भवन डोमेस्टिक टर्मिनल -1, आई.जी.आई एयरपोर्ट, नई दिल्ली -11003 को भेज सकते हैं। आवेदनकर्ता की उम्र 59 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो आवेदन खुद व खुद ही रिजेक्ट हो जाएगा।

पात्रता मापदंड

उम्मीदवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंट्स ऑफ इंडिया से कॉस्ट अकाउंटेंट होना चाहिए।

उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य होना चाहिए या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स का सदस्य होना चाहिए।
उम्मीदवार को न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

APPLY HERE


No comments:

Post a Comment