Your Ad Here

Amazon India recruitment for 20000 posts

अमेजन पूरी दुनिया में एक जाना माना नाम है। आज ट्रिलियन डॉलर्स की वैल्यू वाली इस दिग्गज कंपनी के इनोवेशन की बराबरी कोई नहीं कर सकता। लगातार विस्तार करती दिख रही इस कंपनी में मार्केट के उतार-चढ़ाव का भी कोई असर देखने को नहीं मिलता है। यह कंपनी जितना बढ़ती है अपने रोस्टर में उतने ही जॉब्स भी बढ़ाती है। इसी क्रम में कंपनी ने हाल ही भारत में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था के तहत कस्टमर सपोर्ट के 20,000 पदों पर भर्ती की घोषणा भी की है। अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि इस कंपनी का हिस्सा कैसे बना जाए तो यह जानकारी मदद करेगी।

अमेजन में ऐसे करें अप्लाय

अमेजन इंडिया में जॉब हासिल करने के लिए आवेदन करना हो तो कई चैनल्स हैं जिनकी सहायता लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं -

  • ऑनलाइन एप्लीकेशन : अमेजन के जॉब पोर्टल पर आप सभी इंफॉर्मेशन और जॉब को लेकर अपनी वरीयता की जानकारी दे दीजिए। अमेजन इससे जुड़े सुझाव उपलब्ध करवा देगा।
  • कैंपस प्लेसमेंट : अमेजन अपने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान आईआईटी, आईआईएम, बिट्स जैसे संस्थानों से हायरिंग करता है।
  • हायरिंग इवेंट्स : अपने शहर में होने वाले अमेजन के हायरिंग इवेंट्स पर नजर रखें। इनकी जानकारी लिंक्डइन पर शेयर की जाती है।

कौनसी जॉब्स हैं उपलब्ध

अमेजन इंडिया आमतौर पर इन चार प्रमुख क्षेत्रों में जॉब्स ऑफर करती है -

  • इंजीनियरिंग : सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग, सिस्टम्स/क्वालिटी/सिक्योरिटी इंजीनियरिंग, प्रोजेक्ट/प्रॉडक्ट/प्रोग्राम मैनेजमेंट आदि की वैकेंसी यहां उपलब्ध होती हैं।
  • बिजनेस : बिजनेस से जुड़ी योग्यता के साथ आप यहां बिजनेस इंटेलिजेंस, फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, ह्यूमन रिसोर्सेज, सेल्स आदि के लिए आप अप्लाय कर सकते हैं।
  • मीडिया : क्रिएटिव्स को यहां राइटिंग, एडिटोरियल, कंटेंट मैनेजमेंट, मीडिया प्रॉडक्शन जैसी जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलता है।
ONLINE JOB FAIR - REGISTER NOW


No comments:

Post a Comment