Your Ad Here

CRPF Recruitment 2020

CRPF Recruitment 2020: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), ने समूह "बी" और "सी" के पदों पर भर्ती के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू की जाएगी। गैर-मंत्रालयिक, गैर-राजपत्रित, पैरामेड स्टाफ सहित हेड कांस्टेबल, निरीक्षक, उप-निरीक्षक और सहायक उप-निरीक्षक के पदों को इस भर्ती के जरिए भरा जाएगा।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से सीआरपीएफ पैरामेडिकल भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन 20 जुलाई से 31 अगस्त 2020 के बीच जमा कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने से पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी शैक्षिक योग्यता, आयु, शारीरिक मानकों आदि को पूरा करते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई 2020
आवेदन की अंतिम तिथि -31 अगस्त 2020
लिखित परीक्षा की तिथि - 20 दिसंबर 2020


आयु सीमा:

उप-निरीक्षक - 30 वर्ष
सहायक उप - निरीक्षक - 20 से 25 वर्ष
हेड कांस्टेबल - 18 से 25 वर्ष
हेड कांस्टेबल (जूनियर एक्सरे सहायक / प्रयोगशाला सहायक / इलेक्ट्रीशियन) - 20 से 25 वर्ष
हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) और कांस्टेबल -18 से 23 वर्ष

परीक्षा शुल्क:

ग्रुप बी - रु 200 / -
ग्रुप सी - रु 100 / -

जिन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, वे भारतीय पोस्टल ऑर्डर या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से DIGP, Group Centre, CRPF, Bhopal payable at SBI-Bangrasia. के नाम से भुगतान कर सकते हैं।


No comments:

Post a Comment