Your Ad Here

MSBSHSE Maharashtra Board 10th Result 2020

Image Source : PTI

Maharashtra SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड (MSBSHSE) सीनियर सेकंडरी सर्टिफिकेट (SSC) कक्षा 10वीं के परिणाम जल्द ही जारी करने वाला है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड इस हफ्ते नतीजे घोषित कर सकता है।  जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वह अपना स्कोर चेक करने के लिए इन वेबसाइट्स mahresults.nic.in,mahahsscboard.maharashtra.gov.in. पर जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अब तक किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड ने तीन दिन पहले यानि 16 जुलाई को ही 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए थे। अब उम्मीद है कि बोर्ड इस सप्ताह दसवीं की रिजल्ट घोषित कर सकता है। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल भी महाराष्ट्र HSC के रिजल्ट आने के एक हफ्ते बाद महाराष्ट्र बोर्ड के क्लास 10 के रिजल्ट घोषित किए गए थे।

Maharashtra Board SSC result 2020: ऐसे देखें कक्षा 10वीं के नतीजे

  • सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  •  अब 'SSC result 2020' लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

No comments:

Post a Comment