
RPSC ASO Recruitment 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य सरकार के कृषि विभाग में राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 के अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आयोग द्वारा आरपीएससी एएसओ नोटिफिकेशन 2020 सोमवार, 6 जुलाई को जारी किया गया है। जो उम्मीदवार आरपीएससी एएसओ भर्ती 2020 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आरपीएससी एएसओ अप्लीकेशन 2020 प्रॉसेस आगामी 10 जुलाई से आरंभ होना है और आयोग द्वारा आरपीएससी एएसओ अप्लाई ऑनलाइन 2020 के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त 2020 निर्धारित की गयी है।
आरपीएससी एएसओ नोटिफिकेशन 2020 के अनुसार सहायक सांख्यिकी अधिकारी के कुल 11 पदों पर भर्ती की जानी हैं, जिसमें से 5 पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जबकि शेष अन्य पद एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गये हैं। साथ ही, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से मैथमेटिक्स या स्टैटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो या आईएआरएस, नई दिल्ली से एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स में एमएससी डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही, उम्मीदवारों को देवनागरी स्क्रिप्ट का कार्यात्मक ज्ञान एवं और राजस्थानी संस्कृति से परिचित होना चाहिए। इनके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
आरपीएससी एएसओ अप्लाई ऑनलाइन 2020 के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये 6 जुलाई के साथ सम्बन्धित नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करके सिटिजन ऐप्स (जी2सी) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करना होगा।
No comments:
Post a Comment