Your Ad Here

SBI RECRUITMENT 2020

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एग्जीक्यूटिव और सीनियर एग्जीक्यूटिव के 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो चुकी है और 13 जुलाई 2020 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 6 से 10 लाख प्रतिवर्ष तक का वेतन दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री हासिल कर रखी हो।

क्या है योग्यता
एग्जीक्यूटिव (एफआइ एंड एमएम) के 241 पदों के लिए उम्मीदवार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था/ कृषि और संबंध गतिविधियां/ बागवानी में 4 साल के फुल टाइम कोर्स के तहत स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इन्हीं विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले व ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को तरजीह दी जाएगी। सीनियर एग्जीक्यूटिव (सोशल बैंकिंग एंड सीएसआर) के 85 पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है।

ऑनलाइन करें आवेदन
अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर रजिस्टर करना होगा। फिर इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के जरिए आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन जनरेट हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें। स्कैन किए गए हस्ताक्षर और फोटो को अपलोड करें। सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी अभ्यर्थियों को 750 रुपए का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

APPLY HERE

No comments:

Post a Comment