सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही अच्छी खबर है. JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड औद्योगिक निर्देश अधिकारियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न ट्रेडों में सैकड़ों खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी.

ये है रिक्ति विवरण
JSSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां कोपा, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल, मशीनिस्ट ग्राइंडर, वायरमैन समेत कई ट्रेडों में इंस्ट्रक्टिंग ऑफिसर के 701 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

ऐसे होगा चयन
इच्छुक उम्मीदवार 12 मई 2022 तक आवेदन कर सकते है. ओएमआर शीट आधारित परीक्षा जून 2022 के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जा सकती है.

जरुरी आयु सीमा
इस भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से लेकर के 35 साल तक ही होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है. ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच और महिला (आरक्षित श्रेणी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी) के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है.

ESIC में निकली कई पदों पर वैकेंसी, 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

नौकरी के साथ सुमित ने की UPSC परीक्षा की तैयारी, कई बार फेल होने बावजूद नहीं मानी हार और बने IAS

from jobs https://ift.tt/5TU79pS
via IFTTT
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment