सीजीपीएससी यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 मई 2022 तक आवेदन कर पाएंगे.

आपको बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के 02 पद, परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के 18 पद और बैकलॉग के 03 पद निर्धारित किए गए हैं.

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक होना जरूरी है और इसके साथ ही मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है. वहीं, परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और डिप्लोमा उम्मीदवार के पास होना चाहिए.

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अनुसार होगा. प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद ही इंटरव्यू का आयोजन होगा. प्रीलिम्स परीक्षा 150 प्रश्नों की होगी और 150 प्रश्नों में से 50 प्रश्न छत्तीसगढ़ पर आधारित सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे और 100 प्रश्न मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के विषय पर होंगे. इच्छुक उम्मीदवार 14 अप्रैल 2022 से लेकर के 14 मई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है.

बीईएल में निकली इन पदों पर वैकेंसी, इस साइट पर जाकर करें आवेदन

BOB में नौकरी करने का शानदार मौका, निकली 26 पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

from jobs https://ift.tt/uYa7nU9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment