Your Ad Here

आईपीपीबी ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए भर्तियां

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आईपीपीबी ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए भर्तियां आमंत्रित की है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट  ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2022 है. इस भर्ति प्रक्रिया के तहत कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी. 
जानें वैकेंसी डिटेल्स
चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर: 1 पद.
एजीएम: 1 पद.
चीफ मैनेजर: 3 पद.
सीनियर मैनेजर: 1 पद.
मैनेजर: 1 पद.
एजीएम-बीएसजी: 1 पद.
जीएम: 1 पद.
जानें कितनी मिलेगी सैलर
स्केल VII- 3,21,289/- रुपये प्रति माह
स्केल-VI- 2,88,393/- रुपये प्रति माह
Scale V 2,31,375/- रुपये प्रति माह
Scale IV 1,95,122/- रुपये प्रति माह
Scale III 1,64,373/- रुपये प्रति माह
Scale II- 1,29,684/- रुपये प्रति माह
Scale I- 1,04,163/- रुपये प्रति माह
यहां देखें चयन प्रक्रिया 
अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. हालांकि, बैंक साक्षात्कार के अलावा मूल्यांकन, समूह चर्चा या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से कोई उम्मीदवार साक्षात्कार/समूह चर्चा या ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाए जाने का हकदार नहीं हो जाता. भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा. अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

No comments:

Post a Comment