जानें योग्यता संबंधित डिटेल्स
इन पोस्ट के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना होगा. इसके साथ ही किसी भी इंटरनेशनल, नेशनल प्रतियोगिता,इंटर-यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप और किसी भी तरह के नेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में भाग लेना जरूरी होगा. अगर आप राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, तो आप को इन पोस्ट से सलेक्शन में प्रायोरिटी दी जाएगी.
रिक्र्यूटमेंट रैली के जरिए होगा सलेक्शन
एप्लीकैंट को असम राइफ़ल्स मेरिटोरियस स्पोर्ट्सपर्सन कोटा रिक्र्यूटमेंट रैली में बुलाया जाएगा जो कि 04 जुलाई 2022 से मुख्यालय महानिरीक्षक असम राइफल्स (दक्षिण), मंत्रीपुकरी (मणिपुर) में आयोजित की जाएगी. चयन पीएसटी, पीईटी, फील्ड ट्रायल और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा.
जानें आयु सीमा
आयु की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल और OBC कैंडिडेट्स की एज लिमिट 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि SC और ST छात्रों के लिए उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. आयु का निर्धारण 1 अगस्त 2022 के अनुसार तय किया जाएगा.
वैकेंसी डिटेल्स
असम राइफल की तरफ से स्पोर्ट्सपर्सन कोटे के लिए राइफलमैन और राइफलवुमन के कुल 104 पदों को भरा जाना है. इसमें अलग-अलग खेलों के हिसाब से पोस्ट बांटी गई हैं.
फुटबॉल: 20 रोइंग: 18 तीरंदाजी: 15 एथलेटिक्स: 10 पोलो: 10 क्रॉस कंट्री: 10
जानें सैलरी डिटेल्स
सिलेक्शन प्रोसेस क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स को प्राइमरी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा. इस दौरान उन्हें 22 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाईपन दिया जाएगा. ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद उन्हें 7th पे कमीशन के हिसाब से सैलरी दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को 100 रुपये देने होंगे जबकि एससी, एसटी, महिला और पूर्व कर्मचारी के लिए कोई शुल्क नहीं है.
RBI में निकली अधिकारियों के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, यहां है पूरी जानकारी"
JKPSC की ये परीक्षाएं 8 अप्रैल से होंगी शुरू, बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री, यहां देखें शेड्यूल
No comments:
Post a Comment