Your Ad Here

​ESIC में निकली कई पदों पर वैकेंसी, 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

​कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया था. भर्ती प्रकिया के तहत ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इन पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक साइट esic.nic.in पर जाकर 12 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर, मैनेजर ग्रेड-II या सुपरीटेंडेंट के 93 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जिसमें अनरिजर्व्ड वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 43 पद, अनुसूचित जाति के लिए 9 पद, एसटी के लिए 8 पद, ओबीसी के लिए 24 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 9 पद आरक्षित किए गए है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये वेतन प्रति माह प्रदान किया जाएगा.

इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से लेकर के 27 साल के बीच में होनी जरूरी है. सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर, मैनेजर ग्रेड-II या सुपरीटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसमें वाणिज्य / कानून / प्रबंधन में स्नातकों को वरीयता दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को ऑफिस सूट और डेटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान मांगा गया है.

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 12 मार्च.

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 12 अप्रैल.

​​BRO में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, इस तरह कर सकते हैं आवेदन

PO बनने का शानदार मौका, आज ही करें इस भर्ती के लिए आवेदन

from jobs https://ift.tt/o64ZBKr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment