Your Ad Here

10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

India Post Driver Recruitment 2023: डाक विभाग में नौकरी का इन्तजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर पद पर भर्ती निकली है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस डाक विभाग भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। जारी किये गए विज्ञापन के अनुसार भारतीय नागरिकों से स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) (जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप सी, नॉन गैजेटेड, नॉन मिनिस्ट्रियल) पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदक के पास कम से कम तीन साल के लिए हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

डाक विभाग वैकेंसी (India Post Driver Recruitment) डिटेल्स -

डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 58 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते आपको बता दे कि जारी विज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों से स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) (जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप सी, नॉन गैजेटेड, नॉन मिनिस्ट्रियल) पद के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इस वैकेंसी के तहत तमिलनाडु सर्किल में अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है और आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है।




dak.jpg


डाक विभाग (India Post) स्टाफ कार ड्राइवर के लिए आवश्यक योग्यता -

डाक विभाग (India Post) द्वारा निकाली गई इस वैकेंसी में अभ्यर्थियों के पास लाइट और हैवी व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्हें मोटर मैकेनिज्म की जानकारी होनी चाहिए। लाइट और हैवी व्हीकल ड्राइविंग का तीन वर्ष का अनुभव होने के साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है।

डाक विभाग वैकेंसी (India Post) के लिए आयु सीमा -

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों 3 साल की छूट दी जाएगी।



No comments:

Post a Comment