Your Ad Here

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का सनसनीखेज खुलासाः कहा मुझे जहर दिया गया था, फिर अफरीदी ने ऐसे बचाई जान


पाकिस्तानी क्रिकेट ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर क्रिकेट जगत में तूफान आ गया। दरअसल ये क्रिकेटर पाकिस्तान का पूर्व बल्लेबाज इमरान नजीर हैं, जिन्होंने कहा कि उन्हें धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। ये भी पढ़ेंः बटर चिकन में चिकन नहीं, इस खिलाड़ी ने खोला MS Dhoni का बड़ा राज, आप भी रह जाएंगे हैरानआपको बता दें कि पाकिस्तानी टीम में इमरान नजीर 1999 से 2012 तक अपने करियर के पीक पर थे। उनका दावा है कि इस दौरान ही उनको किसी ने धीमा जहर दे दिया। इमरान ने पाकिस्तान के लिए 8 टेस्ट व 5 वनडे मैच खेले हैं। अब हाल ही में जब उन्होंने एमआरआई करवाया तो पाया गया कि उन्हें जहर दिया था। इमरान ने बताया कि ये एक इस प्रकार का जहर था, जो धीरे-धीरे असर करता है और इंसान के जोड़ों को पर इसका असर पड़ता है। साथ ही इसका नुकसान लंबे समय तक होता है। इमरान ने खुलासा किया वे 6 से 7 साल तक जोड़ों के दर्द से पीड़ित रहे। 8 से 10 साल तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी बिस्तर नहीं पकड़ा। ये भी पढ़ेंः इसे कहते हैं किस्मतः गर्लफ्रेंड संग मैच देखने पहुंचा था, स्टैंड से पकड़कर करा दिया इंटरनेशनल डेब्यूइमरान ने ये भी बताया कि उन्हें बहुत से लोगों पर शक था, लेकिन पता नहीं चल पाया कि ऐसा किसने किया। धीमा जहर मर्करी (पारा) हो सकता है जो इसान के शरीर पर धीरे-धीरे असर करता है। इमरान नजीर ने बताया कि उनकी बीमारी का इलाज करवाने के चलते उनकी सारी सेविंग्स भी खत्म हो गई और ऐसे मुश्किल समय में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने उनकी मदद की थी। इमरान बताते हैं कि शाहिद ने उनके इलाज के लिए करीब 40 से 50 लाख रुपए खर्च किए थे। उन्होंने बस डॉक्टर्स से ये कहा कि इमरान बस किसी भी तरह से ठीक हो जाने चाहिए।
https://ift.tt/h1zWvXg

No comments:

Post a Comment