Your Ad Here

इसे कहते हैं किस्मतः गर्लफ्रेंड संग मैच देखने पहुंचा था, स्टैंड से पकड़कर करा दिया इंटरनेशनल डेब्यू


हर क्रिकेट का दीवाना इंटरनेशल मैच खेलने का सपना देखता है, लेकिन सोचित उस वक्त क्या होगा, जब आप मैच देखने अपने गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे और तभी आपको पता चले कि आपका सलेक्शन इंटरनेशल टीम में हो चुका है और उसी मैदान पर आपको मैच खेलना है। दरअसल यह किसी फिल्म की नहीं बल्कि रियल स्टोरी है और ऐसा हुआ ल्यूक पोमर्सबैक के साथये भी पढ़ेंः शोएब अख्तर ने विराट कोहली के बारे में दिया बड़ा बयान, बोले - अगर 30 टेस्ट मैच और खेलते हैं तो ...दरअसल न्यूजीलैंड की टीम 2007 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में टी ट््वंटी मैच खेलना था। टीम के 12 सदस्यीय टीम को इस मैच के लिए चुना गया। इसमें विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट सहित छह बल्लेबाज थे, लेकिन टॉस से ठीक पहले प्रमुख बल्लेबाज ब्रैड हॉग अनफिट घोषित कर दिये गए। इसी वक्त टीम मैंनेजमेंट को पता चला कि घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ल्यूक पोमर्सबैक मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हैं। उन्हें तुरंत ड्रेसिंग रूम में बुलाया गया। पहले उन्हें बताया गया तो मजाक लगा लेकिन जैसे ही बात कन्फर्म हुई, वह तुरंत ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। ये भी पढ़ेंः IPL से पहले इस गेंदबाज ने किया हैरतअंगेज करिश्मा, 7 ओवर, 7 मेडन और 7 विकेटहड़बड़ी में पोमर्सबैक अपना कार लॉक करना भूल गए थे। उनके पास किट नहीं था और भाई को किट लेकर स्टेडियम पहुंचने में देरी हो गई। पोमर्सबैक ने तब तक अन्य खिलाड़ियों से बैटिंग गियर उधार ले लिया था और किसी तरह अपना टी20 डेब्यू करने के लिए तैयार हो गए थे। उस समय तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस मुकाबले में छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे और 7 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 15 रन बनाए। इसके बाद उन्हें फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए कभी खेलने का मौका नहीं मिला।इस टी20 मैच से पहले न्यूजीलैंड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चेयरमैन इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। उस मुकाबले में पोर्सबैक ने 65 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली थी। ल्यूक पोमर्सबैक आईपीएल में भी खेल चुके हैं। 2008 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। 2013 में आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। 7 मैचों में उनके नाम 27.45 की औसत और 123 की स्ट्राइक रेट से 302 रन हैं। 2014 के बाद 38 साल के ल्यूक पोमर्सबैक ने कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला है।
https://ift.tt/L7WZuaX

No comments:

Post a Comment