
विशाखापट्टनम में चल रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम सिर्फ 117 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 53 रन पर पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। ये भी पढ़ेंः बटर चिकन में चिकन नहीं, इस खिलाड़ी ने खोला MS Dhoni का बड़ा राज, आप भी रह जाएंगे हैरानभारत की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद पर चार चौकों की सहायता से सर्वाधिक 31 रन बनाये, जबकि अक्षर पटेल 29 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। स्टार्क ने पिच पर मिलने वाली स्विंग को अच्छी तरह भुनाते हुए आठ ओवर में 53 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में नौंवी बार पांच विकेट चटकाये हैं। शॉन एबॉट ने छह ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि नेथन एलिस ने पांच ओवर में 13 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।ये भी पढ़ेंः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच छोड़ साले की शादी में जमकर नाचे रोहित शर्मा, फैंस ने लगा दी क्लासऑस्ट्रेलिया ने दो दिन तक बारिश में भीगी विशाखापटनम की पिच को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्टार्क ने कप्तान स्टीव स्मिथ के फैसले को सही ठहराते हुए पहले ही ओवर में शुभमन गिल को शून्य रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया।
https://ift.tt/PU7tS4m
No comments:
Post a Comment