
अब IPL का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। हालांकि ट्वंटी-ट्वंटी के इस तूफान ने पहले एक गेंदबाज ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर सभी बल्लेबाजों के होश उड़ना तय है। दरअसल ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि सुनील नरेन हैं। आईपीएल 2023 शुरू होने से ठीक पहले सुनील नरेन ने एक मैच में हैरान करने वाली गेंदबाजी की है। उन्होंने मैच में 7 ओवर फेंके, जिसमें सभी मेडन थे और इस दौरान उन्होंने 7 विकेट भी झटक लिए।ये भी पढ़ेंः Ind Vs Aus 2nd ODI: टीम इंडिया की सबसे शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने किया चारों खानें चितबता दें कि ये मैच वेस्टइंडीज के क्वीन्स पार्क क्रिकेट क्लब में खेला गया था। ये एक लोकल टूर्नामेंट था, लेकिन इस मैच में सुनील नरेन ने ऐसी घातक गेंदबाजी का जलवा दिखाया कि विपक्षी क्लार्क रोड यूनाइटेड की टीम पहली पारी में सिर्फ 76 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। सुनील नरेन ने 7 ओवर में 7 विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया। उनके अलावा शॉन हैकलेट ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए। क्लार्क रोड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का स्कोर 21 रन था। इस मैच में क्वीन्स पार्क की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए और 192 रनों की लीड ली।ये भी पढ़ेंः बटर चिकन में चिकन नहीं, इस खिलाड़ी ने खोला MS Dhoni का बड़ा राज, आप भी रह जाएंगे हैरान34 साल के सुनील नरेन को आईपीएल का मिस्ट्री बॉलर कहा जाता है। उन्होंने अभी तक आईपीएल करियर में कुल 148 मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 152 विकेट दर्ज हैं। सुनील नरेन ने 7 बार आईपीएल में 4 विकेट और एक बार पांच विकेट झटके हैं। अगर इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 6 टेस्ट में 21 विकेट, 65 वनडे में 92 विकेट और 51 टी-20 में 52 विकेट निकाले हैं। आईपीएल 2023 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।
https://ift.tt/uAoHibp
No comments:
Post a Comment