Your Ad Here

PAK vs AFG T20: अफगानिस्तान ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अफगान ने पाक को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार पाकिस्तान को शिकस्त दी। इससे पहले एशिया कप 2022 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट के अंतर से हराया था। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी 20 रन के आकड़े को पार नहीं कर पायाये भी पढ़ेंः इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का सनसनीखेज खुलासाः कहा मुझे जहर दिया गया था, फिर अफरीदी ने ऐसे बचाई जानबता दें कि बाबर आजम की जगह इस बार शादाब खान को कप्तानी का मौका मिला। शादाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो कि पूरी तरह गलत साबित हुआ। पाकस्तानी टीम 20 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर महज 92 रन ही बना पाई जो की अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर रहा। पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग करने आए मो. हैरिस 6 रन बनाकर चलते बने, तो उनके जोड़ीदार सईम अयूब 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि तीसरे नंबर के बल्लेबाज अपना खता भी नहीं खोल पाए। चौथे नंबर पर तैयब ताहिर ने 17 रन बनाए और आउट हो गए।ये भी पढ़ेंः इसे कहते हैं किस्मतः गर्लफ्रेंड संग मैच देखने पहुंचा था, स्टैंड से पकड़कर करा दिया इंटरनेशनल डेब्यूपांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान भी बिना खता खोले लौट गए और 41 रन के भीतर ही पाकिस्तान के 5 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रनों पर सिमट गई। अफगानिस्तान की टीम ने 92 रनों के लक्ष्य को 17 5 ओवर में ही 4 विकेट गवां कर हासिल कर लिया। अफगानिस्तान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा नाबाद 38 रनों की पारी कप्तान मो. नबी ने खेली और टीम को सीरीज में पहली जीत दिलाई। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में ही सबसे कम स्कोर (92) रन बनाने का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान टीम के नाम दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2012 में खेलें गए मुकाबले में सबसे कम 74 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है और अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान का टी20 इंटरनेशनल में ये पांचवा सबसे कम बनाया गया स्कोर है।
https://ift.tt/tLgA60d

No comments:

Post a Comment