दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़े हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हर दिन भूकंप आते हैं। इतना ही नहीं, हर दिन अलग-अलग जगह एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप फिलीपींस (Philippines) में आया। फिलीपींस में नामुअक (Namuac) से 69 किलोमीटर नॉर्थ में यह भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, बुधवार, 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी फिलीपींस में आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही फिलीपींस में आए भूकंप की गहराई?
फिलीपींस में आज आए इस भूकंप की गहराई 39 किलोमीटर रही।
लोगों में मची खलबली
फिलीपींस में आए इस भूकंप से भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई। लोग भागकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने फिर किया बवाल, तिरंगे को जलाकर किया अपमान
No comments:
Post a Comment