Your Ad Here

Afghanistan earthquakes: अफगानिस्तान में भूकंप के बाद तबाही जैसा मंजर, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत

Afghanistan earthquakes: पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार आए जोरदार भूकंप के बाद तबाही जैसा मंजर हो गया है। भीषण भूकंप की वजह से अफगानिस्तान के कई शहर लगभग बर्बाद हो गए हैं। इस घटना में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रिएक्ट स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 नापी गई है। रविवार को तालिबान सरकार के एक स्पीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2060 हो गई है। यह दो दशकों में देश में आए सबसे घातक भूकंपों में से एक है।

afghanistan_earthquakes_11.jpg


सैकड़ो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

वहीं अफगानिस्तान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के स्पीकर अब्दुल वाहिद रेयान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हेरात में भूकंप से मरने वालों की संख्या वास्तविक्ता से ज्यादा बताई जा रही है। उन्होंने तत्काल मदद की अपील करते हुए कहा, लगभग छह गांव नष्ट हो गए हैं और सैकड़ों नागरिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र ने जारी किए शुरुआती आंकड़े

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार देर रात 320 मृतकों का शुरुआती आंकड़ा जारी किया था, लेकिन बाद में कहा कि मरने वालों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के उसी अपडेट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने 100 लोगों के मारे जाने और 500 घायल होने का आशंका जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: पहले बंधक बनाकर की दरिंदगी फिर कर दी हत्या, महिलाओं और बच्चों के साथ हमास की बर्बरता का वीडियो आया सामने

No comments:

Post a Comment