ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत (India) के फैसले से पाकिस्तान (Pakistan) को फायदा हो। पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार के कुछ महीने लिए गए एक फैसले से ऐसा हो गया। मोदी सरकार का कुछ महीने पहले लिया गया एक फैसला पाकिस्तान के लिए वरदान साबित हुआ है। अब मन में सवाल आना लाज़िमी है कि पीएम मोदी की सरकार का ऐसा कौनसा फैसला है जो पाकिस्तान के लिए वरदान साबित हुआ? हम बात कर रहे हैं भारत के गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने का फैसला।
पाकिस्तान के लिए वरदान साबित हुआ भारत का फैसला
भारत दुनियाभर में चावल का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर (निर्यातक) है। भारत के चावल एक्सपोर्ट पर बैन से ग्लोबल मार्केट में चावल की कमी हो गई। इससे पाकिस्तान के चावल एक्सपोर्ट में ज़बरदस्त इजाफा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के चावल एक्सपोर्ट में इस वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय वर्ष से 40% बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तान के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
पाकिस्तान को होगा बंपर फायदा
पाकिस्तान में चावल का उत्पादन भारी मात्रा में होता है। देश की जनता के इस्तेमाल के बाद भी काफी चावल बचता है जिसे एक्सपोर्ट किया जाता है। इस साल भारत के बैन के बाद पाकिस्तान का चावल एक्सपोर्ट तेज़ी से बढ़ा। रिपोर्ट के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में पाकिस्तान चावल के एक्सपोर्ट से 1 बिलियन डॉलर्स की एक्स्ट्रा कमाई होगी। साथ ही इससे पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा का भंडार भी बढ़ेगा। इससे पाकिस्तान को बंपर फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है चीन, अमेरिका ने किया दावा
No comments:
Post a Comment